इशदुत मोहम्मद साहब जिवनी भाग -1 हिंदी में Biography of Prophet Mohammad saw

दुनिया को ईश्दूत की जरूरत क्यों होती है? 


Mohammad Arbi biography
(Mohammad Arbi biography )


क़ुरआन अपने लाने वाले को किस अंदाज में पेश करता है

इशदूत को केसे पहचाने -: 

दुनिया में इंसानों की हिदायत व रहनुमाई के लिए हमेशा से ऐसे पाक इंसान पैदा होते रहे है जिन्होंने अपनी ज़बान ओर अपने अमल से उसको हक व सदाकत का सीधा रास्ता दिखाया लेकिन इंसानों ने अक्सर उस अहसान का बदला ज़ुल्म ही की शक्ल में देता रहा है उन पर ज़ुल्म सिर्फ उनके मुखलीफो ही ने नहीं किए की उनके पैगाम से वे परवाहि की, उनकी सच्चाई को रद्द किया उनकी दावत को ठुकराया, ओर उनको तरह तरह से परेशान किया, ओर उनकी लाई हुई हिदायतों को बदल डाला, ओर उनकी शक्सियतो को अपनी पसंद का खिलौना बना लिया, 


दुनिया ने अपने बानी ए मजहब के तसववुर के साथ किया किया? -: 

दुनिया में जितने भी ऐसे रहनुमा गुजरे है जिनके नाम पर बाद ने आने वाली पीढ़ी ने उसको मजहब का नाम दे दिया है आज अगर उनकी लाई हुई शिक्षा को देखे तो पता चलता है कि उनकी जो असल जो शिक्षा थी आज उसमे इतनी ज्यादा तब्दीलियां कर दी गई है कि आज अगर कोई दूसरे मजहब वाला उस मजहब के बारे में पड़ता है तो उसको गुमराही के सिवा कुछ ना मिलेगा उन लोगो ने यहां तक तब्दीलियां की है कि किसी जगह पर उनको ईश्वर का बेटा, उसका साथी, या ईश्वर उनके शरीर में समा गया , कहीं आता है कि इंसानों को सीधे रास्ते पर लाने के लिए ईश्वर इंसान की शक्ल में धरती पर आता है, ये कहे की कई जगा लोगो ने उन लोगो को ईश्वर ही बना दिया गया है  यही सब  अन्याय इंसानों ने अपने फायदे के लिए इन लोगो के साथ किए है 


कुछ जगह तो ये भी पड़ने में आता है लोग उनके चरित्र को भी गंदा करने लग जाते है अपने फायदे के लिए जैसे कृष्ण जी के बारे में बोलते है जब गोपियां नहाने जाती थी तो वो गोपियों के कपड़े छुपा लेते ओर उनसे लुत्फ उठाते, ओर कई सारे शरीर बना लेते, इस तरह से लोगो ने इन इंसानों की जिंदगी के साथ नाइंसाफी की है कोई शक्स विश्वास नहीं करता कि ईश्वर की हस्ती इतनी गन्दी भी हो सकती है 


(इन सब को पढ़ कर प्रोफेसर विल्सन जैसे स्कॉलर हैरान होकर ये कहते है इतिहास में फिल वाक़ए बुध का कोई वजूद ही नहीं है। ) 

इश्दूत मोहम्मद साहब-: 

आखरी ईश्दूत के साथ की जिंदगी के बारे में हम पड़ेंगे तो पता चलेगा कि उनकी जिंदगी आज इतनी ही महफूज़ है जैसे हम उनके ज़माने में जी रहे हो, आज 14 सदी गुजर जाने के बाद भी उनकी जिंदगी उतनी ही सुरक्षित है, ईश्वर का आपके साथ एक करम ये है कि आपको सभी ईश्दूत ओर रेहबरो का सरदार ओर आखरी ईश्दूत बनाना था कि आपके बाद अब दुनिया को किसी ईश्दूत की जरूरत बाकी ना रहे इसी लिए ईश्वर ने अपने आखरी ईश्दूत की जिंदगी को गेर मामूली बंदोबस्त के जरिए  महफूज़ रखा,  अगर दुनिया से किताबो का वो भंडार खत्म हो जाए जो सालहा साल की मेहनत से इकट्ठा किया गया है जिसमें ईश्दूत की जिंदगी के बारे में बताया गया है ओर बस क़ुरआन ईश्वर की किताब बाकी रह जाए तब भी हम इस किताब के माध्यम से हम हमारे सभी सवालों के जवाब तलाश हासिल कर सकते है, जो इसके लाने वाले के के मुतालिक किसी पड़ने वाले के जेहन में आ सकते है। 

आयिए अब हम जाने क़ुरआन अपने लाने वाले को किस  तरह पेश करता है। 


रसूल की बशरीयत (इंसान होना) -:  जब हम क़ुरआन का मुताला करते है तब क़ुरआन अपने लाने वाले के बारे में बताता है कि ये जो शकस तुम्हे ईश्वर के बारे में बता रहा है ये कोई ईश्वर नहीं है बल्कि तुम है जैसा एक इंसान है, जब सदियों से लोगो ने एक बात को तूल दे रखा था कि ईश्वर का पैगाम लाने वाला कोई इंसान नहीं हो सकता या जब कभी दुनिया को हिदायत की जरूरत होगी तो ईश्वर खुद इंसान कि शक्ल में  दुनिया में आएगा ओर लोगो को सीधे रास्ते पर लाएगा या किसी फरिश्ते को भेजेगा, ओर जितने भी बुजुर्ग दुनिया में आए वो कोई इंसान नहीं थे ये सब मंघड़न बाते लोगो ने बना रखी थी इन बातो ने लोगो के दिमाग में इतनी जड़े पकड़ रखी थी कि जब कोई  अल्लाह का बंदा लोगो के बीच जाता ओर अल्लाह कि दी हुई हिदायतों को उनके सामने पेश करता तो लोग उसे बड़ी हैरत से देखते की ये कैसा ईश्दूत है कि ये तो हमारे जैसा है, बीमार होता है, खाना खाता है, परेशा होता है, दुख मुसीबत में मुब्तला होता है,  इं सब चीजों को देख कर लोग बोलते अगर ईश्वर को हमारी हिदायत की फ़िक्र होती तो वो खुद क्यू नहीं आता या किसी फरिश्ते को भेज देता, हमारे जैसे कमजोर को हमारी हिदायत के लिए क्यों? भेजा, ये सवाल हर ईश्दूत के समय में उठते रहे है जब वो ईश्वर के पैगाम लोगो को बताने गए है 

क़ुरआन में है 

ये शक्स् इसके सिवा कुछ नहीं है कि तुम है जैसा एक इंसान है जो तुम पर फजीलत हासिल करना चाहता है, हालके अगर ईश्वर चाहता तो फरिश्तों को उतरता, ये अनोखी बात तो हम ने अपने बुजुर्गो से कभी नहीं सुनी ही न थी के इंसान खुदा का पैगम्बर बनकर आए (अल मुमिनून 24)

रसूल की कुव्वत व कुदरत-: 

दूसरी बात जिसको क़ुरआन में बड़ी वजाहत के साथ बताया है कि जहल व नादानी ने जब खुदा रसिदगी का हम मानी बना दिया तो इसके साथ ही ये  अकिदा भी पैदा हो गया कि खुदा रसीदा लोगो में गेर मामूली ताकते होती है, खुदा के कारखाने में उनको कुछ खास ताकत हासिल होते है, छुपी हुई बाते उन पर जाहिर होती है, ओर किस्मतो के फैसले उनकी मर्जी ओर राए से बदलते है। 


और उन्होंने कहा, "हम तुम्हारी बात नहीं मानेंगे, जब तक कि तुम हमारे लिए धरती से एक स्रोत प्रवाहित न कर दो,या फिर तुम्हारे लिए खजूरों और अंगूरों का एक बाग़ हो और तुम उस के बीच बहती नहरें निकाल दो,या आकाश को टुकड़े-टुकड़े करके हम पर गिरा दो जैसा कि तुम्हारा दावा है, या अल्लाह और फ़रिश्तों ही को हमारे समझ ले आओ,या तुम्हारे लिए स्वर्ण-निर्मित एक घर हो जाए या तुम आकाश में चढ़ जाओ, और हम तुम्हारे चढ़ने को भी कदापि न मानेंगे, जब तक कि तुम हम पर एक किताब न उतार लाओ, जिसे हम पढ़ सकें।" कह दो, "महिमावान है मेरा रब! क्या मैं एक संदेश लाने वाला मनुष्य के सिवा कुछ और भी हूँ?"

(बनी इसराई 90-93)


और अगर अल्लाह तुमको कोई नुक़सान पहुँचाए तो उसके सिवा कोई उसका दूर करने वाला नहीं, और अगर अल्लाह तुमको कोई भलाई पहुँचाए तो वह हर चीज़ पर क़ादिर है। (अल अनाम 17)


हुजूर जमात अंबिया के एक फर्द है -: 

तीसरी बात जो क़ुरआन में बयान हुई है वो ये कि हज़रत मोहम्मद स. कोई नए नबी नहीं है वो तो जमात ए अंबिया के एक फर्द ओर  उस सिलसिला नबुवत की एक कड़ी है जो शुरू से आखिर तक आपकी बेसत तक जारी रहा ओर जिसमें हर कोमरोर हर जमाने के अंबिया शामिल है। क़ुरआन नाबुवत व रिसालत को किसी एक ज़ात य एक मुल्क य एक कोम से मखसूस नहीं करता वो साफ ऐलान करता है कि अल्लाह ताला ने हर कोम, हर जमाने,हर मुल्क में  मुकद्दस अंबिया व रसूल पैदा किए है। 


कोई कोम ऐसी नहीं गुजरी जिसमें कोई बताने  वाला ना आया हो (अल फातिर 24)



नबी का मकसद 

आपका तालीमी काम -:  

अल्लाह ने ईमान वालों पर एहसान किया कि उनमें उन्हीं में से एक रसूल भेजा, जो उनको अल्लाह की आयतें सुनाता है और उनको पाक करता है और उनको किताब और हिकमत की तालीम देता है, वर्ना बेशक वे इससे पहले खुली गुमराही में थे। (इमरान 164)


आपका इल्मी काम -:     

जो लोग पैरवी करेंगे उस रसूल की जो नबी उम्मी है, जिसको वे लिखा हुआ पाते हैं अपने यहाँ तौरात और इंजील में, वह उनको नेकी का हुक्म देता है और उनको बुराई से रोकता है और उनके लिए पाकीज़ा चीज़ें जायज़ ठहराता है और नापाक चीज़ें उन पर हराम करता है और उन पर से वह बोझ और तौक़ उतारता है जो उन पर थीं, पस जो लोग उस पर ईमान लाए और जिन्होंने उसकी इज़्ज़त की और उसकी मदद की और उस नूर (क़ुरआन) की पैरवी की जो उसके साथ उतारा गया है तो वही लोग कामयाबी पाने वाले हैं। (आराफ 157)


नबूवत मोहम्मदी की आलम - गिर्यत -: मोहम्मद स. का काम किसी कोम य मुल्क य किसी खास जमाने के लिए खास नहीं है बल्कि तमाम इंसानियत के लिए ओर तमाम जमानो के लिए आम है

ऐ नबी) कह दीजिए कि ऐ लोगो! बेशक मैं उस अल्लाह का रसूल हूँ तुम सब की तरफ़ जिसकी हुकूमत है आसमानों और ज़मीन में, उसके सिवा कोई माबूद नहीं, वही ज़िंदगी देता है और वही मारता है, पस ईमान लाओ अल्लाह पर और उसके उम्मी रसूल व नबी पर जो ईमान रखता है अल्लाह और उसके कलिमात पर और उसकी पैरवी करो; ताकि तुम हिदायत पाओ।(आराफ़ 158)

खत्म नुबुवत -: नुबुवत मोहम्मदी की एक ओर खुसुसियत क़ुरआन हमें बताता है कि उस पर सिलसिला नुबुवत ओर रिसालत खत्म कर दिया गया है ओर अब दुनिया को इसके बाद किसी नबी कि जरूरत नहीं होगी। 


मुहम्मद तुम्हारे पुरुषों में से किसी के बाप नहीं हैं, बल्कि वे अल्लाह के रसूल और नबियों के समापक हैं। अल्लाह को हर चीज़ का पूरा ज्ञान है।(अल अहजाब 40) 


पीछे रह जाने वाले अल्लाह के रसूल से पीछे बैठे रहने पर बहुत ख़ुश हुए और उन्होंने नापसंद किया कि वे अपने माल और जान से अल्लाह की राह में जिहाद करें और उन्होंने कहा कि गर्मी में न निकलो, आप कह दीजिए कि दोज़ख़ की आग इससे ज़्यादा गरम है, काश उन्हें समझ होती। (अत तौबा 80)


यह अल्लाह की बड़ी रहमत है कि आप उनके लिए नर्म हैं, अगर आप सख़्त-मिज़ाज और सख़्त-दिल होते तो ये लोग आपके पास से भाग जाते, पस उनको माफ़ कर दें और उनके लिए मग़्फ़िरत माँगें और मामलात में उनसे मशवरा लें, फिर जब फ़ैसला कर लें तो अल्लाह पर भरोसा करें, बेशक अल्लाह उनसे मुहब्बत करता है जो उस पर भरोसा रखते हैं। (आल ए इमरान 159)




Biography of Prophet Mohammad saw part -1









 






https://6eef932uh86bxk05oeamwd2530.hop.clickbank.net




टिप्पणियाँ